फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   marathon will be organized on 30 june by police in shimla

पुलिस मैराथन के विजेताओं पर होगी धनवर्षा, मिलेगा इतने हजार का पुरस्कार

Sat, 22 Jun 2019 10:59 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
marathon will be organized on 30 june by police in shimla

अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस पर प्रदेश पुलिस की ओर से करवाई जाने वाली मैराथन में धावकों को धनवर्षा होगी। 30 जून को तीन वर्गों में शिमला में मैराथन होगी।

विज्ञापन


21.5 किमी की हाफ मैराथन के विजेता को 25 हजार, पहले रनरअप को 15 हजार, दूसरे को 11 और चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहने वाले धावक को क्रमश: 51 सौ और 31 सौ रुपये इनाम मिलेगा। 
विज्ञापन


10 किमी की मिनी मैराथन में विजेता को 11 हजार, पहले रनर अप को 7500, दूसरे को 5100, चौथे नंबर के विजेता को 31 सौ और पांचवें तथा छठे स्थान पर रहने वाले को 2100 और 1100 रुपये मिलेंगे। ड्रीम रन में हजार रुपये के तीस पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 5 हजार और बाकी सभी प्रतिभागियों को एक हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा सभी श्रेणियों में 75 साल से अधिक के प्रत्येक प्रतिभागी को ड्रीम रन के लिए 2100 रुपये, मिनी मैराथन के लिए 3100 रुपये तथा हाफ  मैराथन के लिए 5100 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

यही है संकल्प हमारा, नशा मुक्त हिमाचल प्यारा का दिया नारा

इसके लिए पंजीकरण फीस 50 रुपये प्रति आवेदक रखी गई है।30 जून को प्रदेश पुलिस और एयरटेल मिलकर मैराथन करवाएगी। मैराथन के लिए ..यही है संकल्प हमारा, नशा मुक्त हिमाचल प्यारा नारा दिया गया है।

पुलिस के प्रवक्ता और एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश पुलिस चौथी बार दूरसंचार कंपनी के साथ मिलकर मैराथन करवाने जा रही है। 

मैराथन से पहले 24 से 29 जून तक नशे की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। शिक्षण संस्थानों तथा झुग्गी झोंपड़ियों में जागरूकता कार्यक्रम, सेमीनार तथा कार्यशालाओं के अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, नशा निवारण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। 

रिज मैदान पर पुरस्कार वितरण होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म पुलिस सहायता कक्ष माल रोड तथा एयरटेल के द माल, संजौली तथा एसडीए कांप्लेक्स स्थित स्टोर पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed