{"_id":"59bd5ca64f1c1b25688b4ec9","slug":"maharishi-markandeshwar-university-hike-fee-for-mbbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि मार्कंडेश्वर विवि से एमबीबीएस करना हुआ महंगा, फीस बढ़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
महर्षि मार्कंडेश्वर विवि से एमबीबीएस करना हुआ महंगा, फीस बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस करना महंगा हो गया है। सरकार ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के प्रति दरियादिली दिखाते हुए स्टेट कोटे की फीस में 1.75 लाख रुपये और मैनेजमेंट कोटे की फीस में 2.55 लाख रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को शिक्षा विभाग ने एमएमयू के संशोधित फीस स्ट्रक्चर की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
इसके तहत साल 2017-18 से लेकर 2021-22 तक की फीस तय की गई है। एमबीबीएस की फीस में हर साल दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में स्टेट कोटे की वर्तमान फीस 5.25 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2017-18 में फीस को 1.75 लाख रुपये बढ़ाकर सात लाख रुपये तय किया गया है। सत्र 2018-19 में इस फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी भी की गई है। ऐसे में यह फीस 2018-19 में 7,70000 पहुंच गई है। साल 2021-22 तक इस फीस में प्रति वर्ष दस फीसदी की बढ़ोेतरी की गई है। 2021-22 के लिए फीस को 10.24 लाख निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
मैनेजमेंट कोटे की फीस को साल 2017-18 में 9.45 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये किया गया है। इस फीस में भी 2021-22 तक दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। साल 2021-22 में फीस 17.56 लाख रुपये तय की गई है।
आईआरडीपी और बीपीएल उम्मीदवारों की फीस में बीते साल के मुकाबले दस फीसदी बढ़ोतरी की गई है। 40 हजार रुपये की सालाना फीस को साल 2017-18 में 44 हजार तय किया गया है। इस फीस में भी दस फीसदी के हिसाब से आगे के वर्षों के लिए बढ़ोतरी की गई है।