{"_id":"5b6954804f1c1b9d3e8b584c","slug":"ma-and-mphill-candidates-for-clerk-recruitment-of-hpssc","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क भर्ती के लिए एमए, एमफिल कर रहे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
क्लर्क भर्ती के लिए एमए, एमफिल कर रहे आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लर्क बनने के लिए बीए, एमए के अलावा एमफिल पढ़े युवा आवेदन कर रहे हैं। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से लिपिक भर्ती के लिए आवेदन मांगें गए हैं। इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमफिल किए हुए युवा भी आवेदन कर रहे हैं। कई युवाओं ने बताया कि उन्होंने पीजी और एमफिल डिग्री कर रखी है। अभी तक नौकरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कई युवाओं ने बताया कि उन्होंने लैब सहायक के पदों के लिए भी आवेदन किया है। इसके लिए योग्यता दस जमा दो रखी गई है। इन पदों के लिए भी कई पोस्ट ग्रेजुएट और एमफिल युवाओं ने अप्लाई किया है। बेरोजगारी की मार के कारण युवाओं को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन
अजय कुमार, पवन कुमार, अंकुश कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, जीत राम, रजनी देवी, नीना देवी, कमला कुमारी, दविंद्र कुमार, अशोक कुमार सहित ने कहा कि उन्होंने लिपिक सहित अन्य पदों के लिए आवेदन किया है। युवाओं ने सरकार से रोजगार की नीति बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन