{"_id":"608c03058ebc3ee9255df642","slug":"m-tech-course-will-be-started-in-himachal-pradesh-technical-university-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि के दो ऑफ कैंपस में होगी एमटेक की पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विवि के दो ऑफ कैंपस में होगी एमटेक की पढ़ाई
Fri, 30 Apr 2021 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर आगामी शैक्षणिक सत्र से अपने दो ऑफ कैंपस में एमटेक की कक्षाएं शुरू करेगा। एमटेक तकनीकी विवि के ऑफ कैंपस महात्मा गांधी अभियांत्रिकी महाविद्यालय ज्यूरी, रामपुर और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला, बिलासपुर में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा तकनीकी विवि के दड़ूही परिसर और संबंधित सरकारी और निजी कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र से एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी और पांच विषयों के पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। अब तकनीकी विवि या संबंधित शिक्षण संस्थानों में डिग्री करने वाला विद्यार्थी स्नातक के साथ छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकता है।
विज्ञापन
सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई करने के लिए ऑन और ऑफलाइन दो विकल्प का प्रावधान रहेगा। यह फैसला प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की 28वीं बैठक में लिया गया। शुक्रवार को तकनीक विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद की बैठक ऑनलाइन माध्यम से हुई।
विज्ञापन
आगामी सत्र से ये नए कोर्स होंगे शुरू
तकनीकी विवि नए सत्र से एक साल का पीजी डिप्लोमा इन परफोर्मिंग आर्ट (कला प्रदर्शन), पीजी डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस, पीजी डिप्लोमा इन बिग डाटा, पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस का कोर्स शुरू करने जा रहा है। पांचों कोर्स में पीजी डिप्लोमा के साथ छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स भी तकनीकी विवि शुरू करेगा।
कुलपति प्रो एसपी बंसल ने कहा कि शैक्षणिक परिषद ने तकनीकी विवि के दो कैंपस में आगामी सत्र से एमटेक, जबकि अपने परिसर में एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा पांच पीजी डिप्लोमा के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे।