फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LLB Fifty seats vacant in HPU Shimla

एचपीयू में खाली रह गईं एलएलबी की 50 सीटें, पहली काउंसलिंग में कम दिखाया रुझान

Sun, 04 Aug 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
LLB Fifty seats vacant in HPU Shimla
- फोटो : अमर उजाला

एचपीयू के विधि विभाग में तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड दोनों श्रेणी की 50 सीटें पहले दौर की काउंसलिंग में खाली रह गई हैं। विभाग में कुल 200 सीटें सब्सिडाइज्ड, जबकि दस सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी में भरी जाती हैं।

विज्ञापन


सब्सिडाइज्ड श्रेणी की 40 सीटें खाली रह गई हैं। एलएलबी कोर्स के लिए देरी से हुई प्रवेश परीक्षा के साथ यूजी का परिणाम देरी से घोषित होना भी वजह मानी जा रही है। धर्मशाला स्थित रिजनल सेंटर में एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर आवेदन ही नाममात्र आए। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र की 80 सीटों के लिए कुलपति की विशेष अनुमति से मेरिट आधार पर सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचपीयू की ओर ली एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा को कुल 519 ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 358 ने प्रवेश परीक्षा दी। पहली काउंसलिंग में 210 सीटों के लिए 224 ही अपीयर हुए थे। विवि के अपने विधि विभाग में 50 सीटें खाली रहने पर विभाग ने 6 अगस्त को दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाने का निर्णय लिया है। प्रवेश परीक्षा देने वाले 135 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर डाली गई है।

कोर्स में प्रवेश को कम आवेदन आने और प्रवेश परीक्षा में कम छात्रों के अपीयर होने के लिए देरी से करवाई गई प्रवेश परीक्षा को भी कारण बताया जा रहा है। पहले परीक्षा लोकसभा चुनाव की तिथि के आसपास होनी थी, जिसे चुनाव के कारण एक माह देरी से करवाया गया। ऐसा होने पर कोर्स में प्रवेश लेने को आवेदन करने वाले छात्र प्रदेश के बाहर के संस्थानों में प्रवेश लेने में अधिक रुचि ली।

विवि के विधि विभाग के डीन फैकल्टी लॉ प्रो. सुनील देष्टा ने माना कि विवि के अपने विधि विभाग में एलएलबी की प्रथम चरण की काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया में करीब 50 सीटें अभी खाली रह गई है। अब 6 को दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए 135 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

आईटीआई में खाली रह गईं 76 सीटें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगरोटा बगवां स्थित सेराथाना में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए विभिन्न संकायों में 76 सीटें खाली रह गई हैं। शनिवार को पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया का समापन हुआ। संस्थान में 128 सीटों के लिए अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें 52 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया।

शेष 76 सीटों के लिए राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के माध्यम से दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hptechboard.com पर रविवार चार से छह अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। दस अगस्त को सीटों का आवंटन होगा।

पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर लॉगइन कर कोर्स की प्राथमिकताओं को बदलने का विकल्प खुला रहेगा। आगामी दौर में केवल पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी ही भाग ले पाएंगे। संस्थान में इलेक्ट्रिशियन और फिटर एवं ड्राफ्ट्समैन (सिविल) व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed