{"_id":"5fde08968ebc3e3b641460b1","slug":"list-of-seat-allocation-released-for-admission-in-mbbs-and-bds-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की सूची जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की सूची जारी
Sat, 19 Dec 2020 07:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा सेल ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दूसरे चरण के बाद सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी कर सूची जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। अलॉटमेंट लेटर भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है। सीट पा चुके अभ्यर्थियों को 21 और 22 दिसंबर को दिए गए कॉलेज में ज्वाइनिंग देनी होगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सीट अलॉटमेंट की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर, मूल प्रमाण पत्रों के साथ 22 दिसंबर तक ज्वाइन कर निर्धारित फीस देनी होगी। दूसरे दौर की काउंसलिंग पूरा होने पर सामान्य वर्ग में 505 कट ऑफ मेरिट और रैंक भी 505 रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज बदला तो नहीं देनी होगी फीस
दूसरे राउंड की काउंसलिंग में पहले से सीट पाने के बाद पसंद के कॉलेज में सीट लेने वाले अभ्यर्थियों को नए कॉलेज में निर्धारित तिथि को ज्वाइनिंग देनी होगी। उन्हें फिर से डाक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन, मेडिकल जमा नहीं करवाना होगा। उनकी फीस अपने आप ट्रांसफर हो जाएगी। ज्वाइन करने के बाद और नए कॉलेज में दस्तावेज लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
किस कॉलेज में भरीं कितनी सीटें
दूसरे राउंड आईजीएमसी में 22, आरपीएमसी टांडा में 30, नाहन मेडिकल कॉलेज में 47, मंडी में 35, हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेेज की 47 और चंबा मेडिकल कॉलेज की सबसे अधिक 83 सीट भरी गई हैं। सरकारी डेंटल कॉलेज की 70 सीटें इस राउंड में भरी गई हैं।