{"_id":"5db057ed8ebc3e015d44dfe5","slug":"ldr-clerk-recruitment-exam-results-declared-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एलडीआर क्लर्क भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में एलडीआर क्लर्क भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
Wed, 23 Oct 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे 52 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्लर्क के पद पर चयनित किया गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने एलडीआर क्लर्क भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने 129 पदों को भरने के लिए फरवरी 2017 में आवेदन मांगे थे। अप्रैल 2019 को टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। 194 अभ्यर्थियों में से 54 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद 19 अगस्त 2019 को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 52 अभ्यर्थी सफल रहे। जबकि 77 पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते खाली रह गए हैं। परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट (http://www.hpsssb.hp.gov.in).पर संपर्क करें।
विज्ञापन