{"_id":"589ca8554f1c1bc05537b2ec","slug":"last-date-to-apply-for-scholarship-is-20th-feb-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रवृत्ति के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
शैक्षणिक सत्र 2016 की वार्षिक परीक्षाओं में दसवीं और जमा दो में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इसके तहत अब 20 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं में अच्छे अंक लेने वाले 700 अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड की है।
विज्ञापन
चयनित मेधावी छात्र अपने स्कूल मुखिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति फार्म भरकर निर्धारित तिथि के अंदर बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 2016 की परीक्षा में जमा दो विज्ञान, कला और वाणिज्य के 100-100, जबकि मैट्रिक के 400 मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए चयनित किए हैं। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को आदेश दिए हैं कि सत्यापित करने से पूर्व वे यह जांच लें कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सरकार की एक ही एजेंसी से मिले।
विज्ञापन