{"_id":"587f8cb14f1c1b3703f00863","slug":"last-date-extanded-to-apply-for-naib-tehsildar-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस तारीख तक कर सकेंगे नायब तहसीलदार पद को आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब इस तारीख तक कर सकेंगे नायब तहसीलदार पद को आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इसके लिए अब 24 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव मनोज तोमर ने बुधवार को कहा कि इस पर आयोग अध्यक्ष केएस तोमर ने सदस्यों एवं अधिकारियों से परामर्श कर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि मौसम की खराबी से इंटरनेट के लगातार काम न करने के कारण कई युवाओं ने आयोग में नायब तहसीलदार परीक्षा-2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए मांग की है।
विज्ञापन
निर्णय लिया गया है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 से बढ़ाकर 24 जनवरी कर दी जाए। इससे प्रदेश के दूरदराज इलाकों के युवा भी आवेदन कर सकेंगे।