फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Laptop Distribution Delayed to 10th and 12th toppers of HP Board.

10वीं, 12वीं के टॉपरों को अभी नहीं मिलेंगे लैपटॉप, जानें क्यों?

Wed, 17 Aug 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Aug 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
Laptop Distribution Delayed to 10th and 12th toppers of HP Board.
मेधावी बच्चों को लैपटॉप प्राप्त करने के लिए अभी और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा की मेरिट लिस्ट में शुमार दस हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप प्राप्त करने के लिए अभी और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। टेंडर खोलने के 17 दिन बाद भी शिक्षा विभाग ने कंपनी का चयन कर टेंडर की अलॉटमेंट नहीं की है।

विज्ञापन


दसवीं और जमा दो कक्षा के पांच-पांच हजार मेधावी बच्चों को राज्य सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लिया है। साल 2016 की मेरिट लिस्ट में शामिल बच्चों को यह लैपटॉप दिए जाने हैं। शिक्षा विभाग ने लैपटॉप खरीद का स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


कारपोरेशन ने 29 जुलाई तक कंपनियों से लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। 29 जुलाई को दस हजार बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की खरीद के लिए चार कंपनियों ने टेक्निकल बिड में भाग लिया। इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के शिमला ऑफिस में टेंडर खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर अवार्ड करने की अगली प्रक्रिया के तहत अब फाइनेंशियल बिड की जानी है, लेकिन बीते 17 दिन के दौरान इसको लेकर कोई भी फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में लैपटॉप वितरण का काम लटक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed