कुर्ता, पायजामा और किन्नौरी टोपी पहन डिग्री, मेडल लेंगे 277 मेधावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर स्थापना के बाद पहली मर्तबा 26 फरवरी को एनआईटी हमीरपुर के सभागार में दीक्षांत समारोह मना रहा है। विवि के 277 टॉपर्स को गाउन के बजाय पहली बार मेरून रंग की किन्नौरी टोपी पहना भारतीय परिधान में डिग्री और मेडल के साथ सम्मानित किया जाएगा।
छात्र, छात्रा और विवि के अधिकारियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड होगा। 277 टॉपर्स में से 82 को गोल्ड मेडल, 74 को सिल्वर और 121 को डिग्री देकर नवाजा जाएगा। छात्र सफेद कुर्ता, पायजामा और किन्नौर टोपी पहनेंगे।
जबकि, छात्राएं सफेद सलवार और कुर्ता और टोपी पहनेंगी। सीएम, चांसलर, वाइंस चांसलर सहित स्टाफ काला पेंट-कोट और सफेद कमीज पहनेंगे, जबकि, महिला स्टाफ क्रीम रंग की साड़ी पहनेंगीं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
विवि परिसर में पत्रकार वार्ता में कुलपति डॉ. एसपी बंसल, डीन अकादमिक डॉ. कुलभूषण चंदेल, सह कुलसचिव संजीवन मनकोटिया और सुनील वर्मा ने दीक्षांत समारोह की जानकारी दी। कुलपति डॉ. बंसल ने बताया कि विवि को सुचारु रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की गई, जिसके बाद सरकार ने ग्रांट का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि विवि इसी सत्र से योगा और पत्रकारिता दो नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। जबकि, फार्मेसी में इसी साल ज्वालामुखी के लॉरेट कालेज में पीएचडी की पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य विवि से इंजीनियरिंग में पीएचडी के लिए डिमांड आई है।
लेकिन यूजीसी के मापदंड पूरा करने वाले महाविद्यालयों को ही पीएचडी की की स्वीकृति दी जाएगी। सिरमौर के कालाअंब के एक महाविद्यालय में दस उद्योगों के साथ एमओयू हुआ है। जून माह में विवि यहां एक जॉब फेयर करवाएगा।
गेट शुल्क माफ करेगी विवि
डॉ. बंसल ने कहा कि विवि ने इस साल विभिन्न महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थियों को गेट की निशुल्क कोचिंग प्रदान की है। वहीं विवि ने गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में स्किल डेवलपमेंट कोर्स के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विवि ने 35 कोर्स की सूची तैयार की है। प्रदेश भर के महाविद्यालय इस सूची से कोई पांच कोर्स शुरू कर सकते हैं। वहीं यूजीसी से ग्रांट प्राप्त करने के लिए विवि ने 12 बी में पांच नए कैंपस कोर्स शुरू किए हैं। एनसीटीई की मापदंडों को पूरा नहीं करने वाले दो महाविद्यालयों की मान्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया है।