फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   korfball championship winner team warm welcomed at hamirpur

पलकों पर बिठाए नेशनल कोर्फबॉल के चैंपियन, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 03 Apr 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर) Updated Tue, 03 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
 korfball championship winner team warm welcomed at hamirpur

राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटी सूबे की तीनों टीमों के खिलाड़ियों को हमीरपुर में पलकों पर बिठाया गया। सोमवार को विजेता खिलाड़ियों के लिए भोटा में सम्मान समारोह करवाया गया। 

विज्ञापन


समारोह में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने 15वीं सब जूनियर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, 25वीं जूनियर और 29वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रदेश के खिलाड़ियों को नवाजा। 
विज्ञापन


प्रत्येक खिलाड़ी को तीन हजार और संघ को एक लाख देने की घोषणा 
इस मौके पर जिलाधीश ने कोर्फबाल संघ को एक लाख और प्रत्येक खिलाड़ी को तीन तीन हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, ठाकुर महेंद्र पाल प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, राजेंद्र शर्मा, विदेश पालसरा आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल

 korfball championship winner team warm welcomed at hamirpur

इससे पहले प्रदेश कोर्फबॉल संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधीश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर लौटी सब जूनियर टीम के कप्तान गौरव, दिव्यांशू, शिवकांत, आर्यनराज, ऋषभ, संयम, चिराग, राहुल, पूनम कुमारी, शिवानी, कृृतिका,

प्रिया, वर्षा, आकांक्षा, अंशिका और कोमल, कोच प्रवीण शर्मा, मैनेजर रविंद्र को हार पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं सिल्वर मेडल जीतने वाली जूनियर वर्ग की टीम के कप्तान सुनील, ऋषभ, निखिल शर्मा, अभिषेक, सोनू, सुशील, शुभम, अनुराग रांगड़ा, तमन्ना, सरस्वती, अंशिका, शिवाली, अर्चना, रितिका, अनमोल,

रेखा और टीम के कोच विनोद कुमार, मैनेजर सतीश शर्मा, रमा देवी को भी सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग की टीम के कप्तान सौरभ शर्मा, विशाल, सुनील, आदर्श, पलविंद्र, विशाल, अंशुल, पंकज, आरती, इंदूबाला, बलविंद्र कौर, आरती शर्मा, महिमा, रमा देवी, शालिनी, मधूबाला और टीम के कोच देवदत्त प्रेमी, मैनेजर एसआर राठौर और सुमन कुमारी को भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed