फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kendriya Sainik Board apply for financial aid

केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने अनुदान राशि के लिए मांगे आवेदन

Sat, 11 Nov 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Sainik Board apply for financial aid

केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने पूर्व सैनिकों के बच्चों से वित्तीय सहायता के आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित गई है।

विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के परिवार में दो बच्चों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के ग्रेजुएशन तक पढ़ने वाले दो बच्चे तीस नवंबर से पहले इस राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


दसवीं तक के छात्रों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से यह तिथि 30 सितंबर और जमा दो तक के छात्रों के लिए बोर्ड ने अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी थी।

दसवीं और बारहवीं तक के कुल 1500 छात्रों ने इस वित्तीय सहायता के लिए आवदेन किया है। बोर्ड की ओर से हवलदार रैंक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों की पढ़ाई को वित्तीय अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें प्रत्येक बच्चे को एक हजार रुपये प्रतिमाह राशि बच्चों को दी जाती है। एक वर्ष में इस राशि को ग्रहण करने वाले छात्र अगले वर्ष में दोबारा इस राशि को आवेदन कर सकते हैं। अगले वर्ष दोबारा आवेदन करने पर ही छात्रों को अगले वर्ष की अनुदान राशि मिलेगी।

अगर किसी छात्र का आवेदन फार्म किसी कारणवश रिजेक्ट हो जाता है तो वह दोबारा इस फार्म को सही रूप से भर सकता है।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने पूर्व सैनिकों के बच्चों से इस अनुदान राशि के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा है कि स्नातक तक के छात्र 30 नवंबर से पहले इस राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed