फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCCB recruitment assistant manager exam

असिस्टेंट मैनेजर के पद 21, परीक्षा देंगे साढ़े सोलह हजार अभ्यर्थी

Sat, 08 Jul 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 08 Jul 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
KCCB recruitment assistant manager exam

बैंक में नौकरी के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है। इसका अंदाजा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा से लगाया जा सकता है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से हो रही असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की लिखित परीक्षा में शनिवार को 16654 अभ्यर्थी बैठेंगे। जबकि कंप्यूटर प्रोग्रामर की लिखित परीक्षा 2153 अभ्यर्थी देंगे। 

विज्ञापन


ग्रेड-2 असिस्टेंट मैनेजर के 21 पदों और ग्रेड-3 जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर के आठ पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक असिस्टेंट मैनेजर, जबकि जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा एक से तीन बजे तक ली जाएगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए प्रदेश भर में 55 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

विज्ञापन

रविवार को एक लाख से अधिक देंगे परीक्षा

KCCB recruitment assistant manager exam

रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड केसीसी बैंक की ग्रेड-4 क्लर्क के 115 पदों के लिए दस से 12 बजे तक लिखित परीक्षा लेगा, जबकि ग्रेड-4 कंप्यूटर ऑपरेटर के 18 पदों के लिए लिखित परीक्षा एक से ढाई बजे तक होगी। 

क्लर्क भर्ती परीक्षा में सर्वाधिक 102869 परीक्षार्थी बैठेंगे, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में 4482 परीक्षर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने 319 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।


केसीसी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा से संबंधित परेशानी हो तो वह बोर्ड से संपर्क कर सकता है। - अंजू पाठक, लोक संपर्क अधिकारी, स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed