{"_id":"58becd804f1c1bec43dc3f8e","slug":"kcc-bank-recruitment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के केसीसी बैंक में हो रही हैं भर्तियां, एचपी बोर्ड लेगा परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल के केसीसी बैंक में हो रही हैं भर्तियां, एचपी बोर्ड लेगा परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि केसीसीबी में क्लर्क भर्ती के लिए विज्ञापन इसी माह निकाला जाएगा। अप्रैल माह तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने साफ किया कि केसीसीबी में क्लर्क भर्ती की परीक्षा प्रदेश शिक्षा बोर्ड ही लेगा।
विज्ञापन
देहरा में पत्रकारों से बातचीत में केसीसीबी चेयरमैन ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है। पैसे से रोजगार नहीं मिलता है। प्रवेश परीक्षा पास करने और साक्षात्कार के बाद ही रोजगार मिलता है। बैंक के मापदंडों और शर्तों को पूरा करने के बाद ही लोन स्वीकृत किया जाता है।
विज्ञापन
यदि कोई बैंक अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर लोन देता है तो उसे बर्खास्त किया जाएगा। सिपहिया ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धूमल कहते हैं कि वीरभद्र सरकार ने 1100 से ज्यादा नौकरियां नहीं दीं, जबकि करीब 1350 बेरोजगारों को नौकरियां केसीसीबी बैंक ही दे चुका है। इस मौके पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद विप्लव पर बोला हमला
सिपहिया ने कांग्रेस सांसद विप्लव ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कांग्रेस में रहकर भाजपा की भाषा बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि विप्लव ने बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी की हालत पतली कर दी थी।
देहरा हलके से उन्होंने पिछले विस चुनावों में कमजोर उम्मीदवार को टिकट दिया जिसके बाद वह चुनाव हार गए। अब जब वही रिटायर्ड ब्रिगेडियर राजेंद्र राणा जमीनी स्तर पर मेहनत कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं तो सांसद उनका विरोध क्यों कर रही हैं।