फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karni sena will start a mass movement on unemployment and women harassment

बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न पर जनआंदोलन शुरू करेगी करणी सेना

Tue, 06 Oct 2020 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Karni sena  will start a mass movement on unemployment and women  harassment
सांकेतिक तस्वीर

बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न के खिलाफ करणी सेना जल्द ही जन आंदोलन शुरू करेगी। नेरचौक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करणी सेना ने यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने की। इसमें विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय गोधन के राष्ट्रीय संयोजक विजय खुराना उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शशि शर्मा ने बीते दस महीनों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। बैठक में निर्णय लिया गया कि करणी सेना की ओर से प्रदेश के दस हजार बूथों पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में विजय खुराना ने गोहत्या और गोरक्षा के मुद्दे पर विचार रखे।

विज्ञापन


महिला उत्पीड़न और बेरोजगारी को लेकर चिंता जाहिर की। करणी सेना ने प्रदेश सरकार से मांग रखी है कि हिमाचल में पहली 100 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को नि:शुल्क दी जाए। इसके अलावा नशे के खिलाफ भी सख्त नीति तैयार करने की मांग रखी। चंदेल ने कहा कि हाथरस में जो एक बहन के साथ अत्याचार हुआ और उसकी जान गई, उसके लिए देश की जनता बहुत शर्मिंदा है। उसे न्याय दिलवाने के लिए करणी सेना सड़कों पर उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बेरोजगारी एक बहुत गंभीर विषय है, जिसको लेकर आगामी समय में जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और मंडल के अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed