इंटरव्यू के साल बाद भी नहीं मिली नौकरी, यहां जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार के एक साल बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने से युवा खासे परेशान हैं। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने सहायक प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए जुलाई 2017 में परीक्षा ली थी।
शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई परीक्षा में सवा लाख के करीब युवाओं ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में 731 आवेदक पास हुए। इसके बाद अक्तूबर 2017 में ही साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। इसके बाद साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ।
इससे परीक्षा पास अभ्यर्थी नौकरी की आस में इंतजार करते गए। अब इंतजार को साल बीतने वाला है लेकिन न केसीसी बैंक और न ही सरकार इस ओर ध्यान दे रही है।
मामले पर बैंक प्रबंधन ने दी ये दलील
चयनित युवाओं रजत गुलेरिया, रमन धीमान, अनिल चौहान, पंकज, राजेश, संजीव और अमर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार को बने हुए छह महीने हो गए लेकिन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे हैं।
कहा कि परीक्षा से लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तो फिर युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दी जा रही। यह युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि साक्षात्कार का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाए।
साक्षात्कार के परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार के आदेशों का भी इंतजार किया जा रहा है। सरकार के फैसले में एसएसबी इत्यादि को लिए गए इम्तिहान को मान्य नहीं माना जा रहा।-प्यार चंद, एमडी, केसीसीबी