बेरोजगारी की हद! एक पद के लिए 584 दावेदर,1 लाख 26 हजार देंगे परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एक अनार, सौ बीमार' की कहावत तो आपने सुनी ही होगी। 216 पदों के लिए 1 लाख 26 हजार 154 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 216 पदों पर भर्ती के लिए 8 और 9 जुलाई को हो रही लिखित परीक्षा में एक लाख 26 हजार 154 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे।
बैंक में विभिन्न पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 319 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश भर से करीब डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से करीब 33 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटियों के कारण रद्द कर दिए गए हैं, जबकि एक लाख 26 हजार 154 अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए हैं।
असिस्टेंट मैनेजर की आज, क्लर्क की कल होगी परीक्षा
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड केसीसी बैंक भर्ती परीक्षा के तहत ग्रेड-2 असिस्टेंट मैनेजर के 21 पदों और ग्रेड-3 जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर के आठ पदों के लिए लिखित परीक्षा शुक्रवार को लेगा।
इसमें सुबह 10 से 12 बजे तक असिस्टेंट मैनेजर, जबकि जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा एक से तीन बजे तक ली जाएगी। वहीं शनिवार को ग्रेड-4 क्लर्क के 115 पदों के लिए दस से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी, जबकि ग्रेड-4 कंप्यूटर ऑप्रेटर के 18 पदों के लिए लिखित परीक्षा एक से ढाई बजे तक होगी।
बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार और शनिवार को भर्ती की लिखित परीक्षा ली जाएगी। -शुभकरण सिंह, सचिव, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड