राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये दो टीमें संयुक्त विजेता घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश आट्या-पाट्या एसोसिएशन ने बिलासपुर और कांगड़ा की टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की संयुक्त विजेता घोषित किया है। हमीरपुर जिले के भरेड़ी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धांधली का आरोप लगाकर बिलासपुर टीम ने प्रतियोगिता का बहिष्कार कर दिया था।
इसके चलते एसोसिएशन को अब दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करना पड़ा। उधर, लोनिवि विभाग के विश्रामगृह स्वारघाट में मंगलवार देर शाम को हुए सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने बताया कि जिला आट्या-पाट्या की टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। हमीरपुर के भरेड़ी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लड़के-लड़कियों की अंडर-19 तथा अंडर-14 लड़कों की जिला टीम के 48 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
पालमपुर में 28 से होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
कुछ दिन पहले आट्या-पाट्या जिला बिलासपुर की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद टीम ने प्रतियोगिता के बहिष्कार का कदम उठाया था।
इसके बाद प्रदेश एसोसिएशन को कांगड़ा और बिलासपुर टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संयुक्त विजेता घोषित करना पड़ा। देवेंद्र राणा ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक अंडर-14 और 19 वर्ग में लड़के-लड़कियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पालमपुर में होगी।
इसमें 20 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान आट्या-पाट्या संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, उपाध्यक्ष अशोक पाठक, महासचिव अनिल सोंखला, प्रेस सचिव जितेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष हरदयाल ठाकुर, रूपलाल पाल, तिलकराज आदि मौजूद रहे।