फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kabaddi coach hira singh died at shillai himachal

नहीं रहा कबड्डी की प्रतिभाएं तराशने वाला जौहरी, क्षेत्र में शोक की लहर

Sun, 18 Mar 2018 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब/ शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब/ शिलाई (सिरमौर) Updated Sun, 18 Mar 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
 kabaddi coach hira singh died at shillai himachal

देश और प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने वाले जौहरी हीरा सिंह अब नहीं रहे। कबड्डी खेल में हीरा सिंह को महारत हासिल थी। आज उनकी तराशी हुई युवा प्रतिभाएं प्रियंका नेगी, रितु नेगी, पुष्पा राणा और निर्मला चौहान और लक्ष्मी अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय खेल पटल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1951 में जन्में सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के ग्राम बांदली निवासी हीरा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में ही हुई। नाहन शमशेर स्कूल से 10वीं उत्तीर्ण की थी। कबड्डी में बेहद रुचि रही।
विज्ञापन


शिलाई में बतौर पीटीआई सेवाएं शुरू कीं। वर्ष 2008 में शिलाई स्कूल से ही पीटीआई सेवानिवृत्त हुए। उनकी युवाओं के बीच कड़क, अनुशासित और दबंग शिक्षक के रूप में पहचान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश ने खोया कबड्डी का रहनुमा हीरा सिंह 

 kabaddi coach hira singh died at shillai himachal

उनके तलाशे और तराशे सैकड़ों खिलाड़ी राज्य तथा नेशनल स्तर पर कबड्डी में खेल चुके हैं। पैरालाइज अटैक के चलते वे पिछले 3 वर्षों से बिस्तर पर थे, लेकिन कबड्डी के प्रति कभी प्रेम कम नहीं हुआ। शुक्रवार रात को 67 वर्ष की आयु में हीरा सिंह ने अलविदा कह दिया।  

प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, सह सचिव ग्यार सिंह नेगी और रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने कबड्डी खेल व खिलाड़ियों के रहनुमा हीरा सिंह को हमेशा के लिए खो दिया है।

हीरा सिंह कबड्डी संघ जिला महासचिव रहे। लंबी बीमारी के बाद भी खेल के प्रति लगन कम नहीं हुई। शिलाई में विगत वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन के दौरान पूरा मार्गदर्शन मिलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed