{"_id":"5d32ff3a8ebc3e6d0b74d160","slug":"junior-weightlifting-championship-silver-medal-winner-kalyan-singh-honored-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ में रजत पदक विजेता कल्याण सिंह को चंबा में किया सम्मानित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉमनवेल्थ में रजत पदक विजेता कल्याण सिंह को चंबा में किया सम्मानित
Sat, 20 Jul 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jul 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा ने जूनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता कल्याण सिंह को बचत भवन चंबा में सम्मानित किया। कल्याण सिंह को 11000 रुपये का चेक भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विकास खंड भटियात के तारागढ़ गांव निवासी कल्याण सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के सुमोहा में हुई जूनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह कमाल उन्होंने 20 वर्ष की आयु में किया है।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक विक्रम सिंह जरयाल, उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका, अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुरेश शर्मा, कल्याण सिंह के पिता देवराज, माता कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के सुमोहा में हुई जूनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कल्याण सिंह ने 127 किलोग्राम स्नेच और 160 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क में कुल 287 किलोग्राम भार उठाया।
2017 में उन्होंने हिमाचल ओलंपिक में रजत पदक, राज्य स्तरीय भरोतोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा दो कांस्य पदक जीते। 2018 में कल्याण सिंह ने नागपुर में हुई जूनियर नेशनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 96 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
जनवरी 2019 में पुणे में खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने कल्याण सिंह को बधाई दी। कहा कि जिला चंबा में खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए गुणात्मक आधारभूत ढांचे के सृजन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने युवाओं से नशा निवारण के लिए व्यापक अभियान आरंभ करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद कल्याण सिंह ने रजत पदक जीतकर यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर चुनौतीपूर्ण कार्य पूरा किया जा सकता है।