फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in maruti suzuki for 500 posts

500 युवाओं को नौकरी देगी मारुति सुजुकी, सैलरी 21 हजार रुपये

Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
jobs in maruti suzuki for 500 posts

मारुति सुजुकी इंडिया कंपनी युवाओं को नौकरी का मौका देने जा रही है। कंपनी 14 जून को आईटीआई शाहपुर में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित युवाओं को करीब 20853 रुपये वेतन देगी।

विज्ञापन


हिमाचल के आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायणन ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश के 18 से 26 साल आयु के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। प्रधानाचार्य  एसके लखनपाल ने बताया कि कंपनी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होने पर करीब 500 युवाओं को नौकरी दे सकती है। 

विज्ञापन

ये सर्टिफिकेट लाने होंगे साथ

jobs in maruti suzuki for 500 posts

साक्षात्कार में फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल्स, टर्नर, वेल्डर , पेंटर, मशीनिस्ट , सीओई (आटोमोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक , डीजल मेकेनिक और पीपीओ व्यवसायों में दक्ष युवा भाग ले सकेंगे। कंपनी चयनित युवाओं को अस्थायी कर्मचारी के तौर पर 7 महीने के लिए मानेसर स्थित प्लांट के लिए चयनित करेगी। 

फिर 5 महीनों के अंतराल के बाद उन युवाओं को ही नौकरी दी जाएगी, जिनकी परफॉरमेंस पिछले 7 माह में अच्छी होगी। साक्षात्कार में युवाओं को समस्त प्रमाणपत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकेंगे, जिनका किसी ऑटोमोबाइल या इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में 3 साल तक का कार्य अनुभव हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed