फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal recruitment for 331 posts

भर्ती अधिकारी से लेकर हेल्पर तक के 331 पदों पर नौकरी का मौका

Fri, 09 Jun 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal recruitment for 331 posts

हिमाचल मैनपावर एसोसिएट्स अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने जा रही है। इसमें प्रदेश के बेरोजगार युवा 331 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें भर्ती अधिकारी के 120, सुरक्षा कर्मियों के 45, टीम मैनेजर के 77, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50, हेल्पर के 39 पदों पर भर्ती करने जा रही है। 

विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक अविनाश शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी की ई मेल आईडी हिमाचल मैन पावर एसोसिएट्स एट जीमेल पर 10 जून तक भेज सकते हैं। चयन होने पर युवाओं को अपने-अपने गृह जिले में ही तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन

सैलरी 15 हजार तक

jobs in himachal recruitment for 331 posts

कंपनी की ओर से शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वेतन भर्ती अधिकारी को 15 हजार, सुरक्षा कर्मी 9700, टीम मैनेजर 15,500, सेल्स एक्जीक्यूटिव 10,700, हेल्पर को 7810 रुपये प्रतिमाह देय होंगे। 

अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष और आवेदन शुल्क साक्षात्कार के दौरान 500 रुपये देय होगा। शैक्षणिक योग्यता दसवीं से स्नातक पास होना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया इसी माह के अंत तक पूरी कर दी जाएगी। ड्यूटी आठ घंटे होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल फोन नंबर 86799-37434 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed