{"_id":"5767e2fb4f1c1b9b60b47edc","slug":"jobs-in-himachal-hppsc-recruitment-on-different-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सरकारी पदों पर भर्तियां, आवेदन का आज आखिरी मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में सरकारी पदों पर भर्तियां, आवेदन का आज आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से डाक्टरों, इंजीनियरों, प्रोफेसरों, सहायक प्रोफेसर आदि के पद भरे जा रहे हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से डाक्टरों, इंजीनियरों, प्रोफेसरों, सहायक प्रोफेसर आदि के पद भरे जा रहे हैं। मेडिकल अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि मंगलवार है। आवेदक रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
मेडिकल अधिकारियों के कुल 50 पद भरे जा रहे हैं। इसी तरह से लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता सिविल के 15, हिमुडा में सहायक अभियंता सिविल के दो, प्रोफेसर मेकेनिकल इंजीनियरिंग के दो पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग के एक, प्रोफेसर कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एक पद, प्रोफेसर इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के भी एक पद, सहायक प्रोफेसर टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के दो, सहायक प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग के भी एक पद पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक, सहायक प्रोफेसर मेकेनिकल इंजीनियरिंग के भी तीन, सहायक प्रोफेसर इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग के दो और सहायक प्रोफेसर कंप्यूटर इंजीनियरिंग के भी दो पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इसके अतिरिक्त सहायक प्रोफेसर एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमेनिटीज के एक पद, विधि अधिकारी के एक पद, मंडलीय अग्निशमन अधिकारी का एक पद भरा जा रहा है। इनके लिए भी आवेदन मंगलवार रात तक ही करने होंगे। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने इसकी पुष्टि की है।