{"_id":"58c7ee294f1c1b6a2d32a0ef","slug":"jobs-in-himachal-campus-jobs-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"JOBS: विप्रो में नौकरी का मौका, इंटरव्यू से हो रही है भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JOBS: विप्रो में नौकरी का मौका, इंटरव्यू से हो रही है भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपरोजगार कार्यालय देहरा में 21 मार्च को दो निजी कंपनियां बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका देने आ रही हैं। विप्रो इंटरप्राइजिज लिमिटेड अपनी बद्दी स्थित यूनिट के लिए ट्रेनी वर्कर्स के 60 पद भरने के लिए साक्षात्कार लेने आ रही है।
विज्ञापन
प्रभारी उपरोजगार कार्यालय देहरा बलबीर कुमार ने बताया कि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं और उम्र 23 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ट्रेनी वर्कर को 8063 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रोजगार कार्ड, मूलनिवास प्रमाण पत्र के साथ 21 मार्च सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय देहरा में आ सकते हैं। इस भर्ती में युवतियां भी भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
इसी तरह 16 मार्च को एमके ऑटो क्लच कंपनी अपनी कालाअंब स्थित यूनिट के लिए हेल्पर और आईटीआई वर्कर्स के 170 पदों को भरने के लिए स्थानीय बेरोजगार युवकों के लिए साक्षात्कार लेने पहुंच रही है। हेल्पर के 100 पद और मशीन ऑपरेटर (रबर मोल्डिंग) के 50 पदों के लिए और मशीन ऑपरेटर के 20 पदों के लिए भर्ती करेगी।