फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, campus interview at mandi ITI.

आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Wed, 27 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Jobs in himachal, campus interview at mandi ITI.

आईटीआई मंडी में निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 28 जुलाई को आईटीआई मंडी में निजी कंपनी आईटीआई ट्रेड होल्डर युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी। बद्दी की ग्ले ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू में युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश भर के युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में जुलाई में आईटीआई पास करने वाले युवा भी भाग ले सकते हैं। कंपनी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स और प्लंबर ट्रेड के युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
विज्ञापन


आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कंपनी युवाओं को स्थायी रोजगार प्रदान करेगी। चयनित युवाओं को 6500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र में युवाओं को बस की सुविधा भी कार्य के दौरान दी जाएगी। कंपनी हर ट्रेड में दर्जनों युवाओं की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी कैंपस इंटरव्यू के दौरान युवाओं को लाने अनिवार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed