फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in Himachal, 54 Junior Office Assistant Recruitment at HP University.

HPU में नौकरी का मौका, हो रही है क्लर्कों की भर्ती, करें तैयारी

Wed, 01 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Himachal, 54 Junior Office Assistant Recruitment at HP University.

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। एचपी यूनिवर्सिटी में क्लर्कों की भर्ती होने वाली है। विवि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) कंप्यूटर प्रशिक्षित क्लर्क के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा ने जेओए के पद विज्ञापित करने का मसौदा तैयार लिया है। इसे विवि इसी सप्ताह विज्ञापित कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन 54 जेओए के पदों के भरने में शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक ही होगी।
विज्ञापन


इसमें आवेदन करने वालों का कंप्यूटर प्रशिक्षित होना जरूरी होगा। भर्ती शाखा ने पदों को विज्ञापित करने को तय रोस्टर के मुताबिक श्रेणीवार पदों की संख्या व आवेदन आदि का शेड्यूल लगभग तय कर लिया है। इसे मंजूरी मिलते ही पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है भर्ती, खाली पदों को फिर भरने की तैयारी

Jobs in Himachal, 54 Junior Office Assistant Recruitment at HP University.

विश्वविद्यालय को इन क्लर्क जूनियर आफिस असिस्टेंट के मिल जाने से एक ओर जहां विवि में चल रही गैर शिक्षकों की कमी की समस्या दूर होगी, वहीं विश्वविद्यालय के इसी वर्ष किए जाने वाले पूरे कंप्यूटरीकरण के लिए भी आवश्यक प्रशिक्षित स्टाफ मिल जाएगा।

इससे विवि से पढ़ाई करने वाले छात्रों को यूजीसी के दिशा निर्देशों के मुताबिक ऑनलाइन सुविधाएं भी मिल सकेगीं। इससे पूर्व भी एचपीयू जेओए की भर्ती कर चुका है।

इसी वर्ष विवि को लाया जाना है डब्ल्यूएयूएमएस तहत
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को पूरी तरह से वेब एनेबल्ड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लाए जाने का इसी वर्ष का लक्ष्य तय किया गया है। एसमें विवि के हर विभाग, हर शाखा, प्रशासन, छात्रों से संबंधित पूरे रिकार्ड को कंप्यूटराइज्ड और ऑनलाइन किए जाने लक्ष्य रखा गया है। जेओए मिल जाने से इसे लागू करना और संचालित करना भी आसान हो जाएगा।

शिक्षकों के 115 पदों पर भी हो रही है भर्ती

Jobs in Himachal, 54 Junior Office Assistant Recruitment at HP University.

प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने माना कि शिक्षकों के करीब 115 पदों को विज्ञापित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब जल्द ईसी से मंजूरी मिलने के बाद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 54 पद भी विज्ञापित कर भर्ती शुरू की जा रही है।

इससे विवि में शिक्षक और गैर शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed