फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs for MBA Rural Development Students in Himachal.

एमबीए ग्रामीण विकास के छात्रों को नौकरी का सुनहरा मौका

Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
Jobs for MBA Rural Development Students in Himachal.

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एचपीयू के आईआईएचएस विभाग के साथ महत्वपूर्ण करार कर रहा है। ग्रामीण विकास में एमबीए करने वाले और कर रहे छात्रों की सेवाएं मिशन के कार्यों में ली जाएंगी। छात्रों को आकर्षक मानदेय, भत्ते आदि भी मिलेंगे।

विज्ञापन


इससे छात्रों को सरकारी क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिलेगा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आईआईएचएस (एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान) के निदेशक प्रो. एसएल कौशल और विवि के प्रो-वीसी प्रो. आरएस चौहान को 29 सितंबर को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत एचपीयू के आईआईएचएस से एमबीए ग्रामीण विकास कोर्स पूरा कर और प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों की सेवाएं लेने को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


प्रस्ताव पर विचार करने के बाद मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संस्थान को लिखा कि इसे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तय मानकों के मुताबिक एमबीए ग्रामीण विकास के छात्रों को पात्र पाया है। इस पर  एनआरएलएम में डिग्री पूरी कर चुके छात्रों की यंग प्रोफेशनल के रूप में सेवाएं लेने को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू एनआरएलएम और एसएलआरएम के लिए सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा, किसी प्रोफेशनल की सेवाएं तसल्ली बख्श न होने पर उन्हें बदलने की जिम्मेदारी भी विवि की होगी। एमबीए आरडी के छात्रों को मानदेय का भुगतान भी एचपीयू के माध्यम से करेगा।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने दी मंजूरी : प्रो. कौशल
आईआईएचएस के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि अब तक पासआउट हुए ग्रामीण विकास डिग्री कोर्स के छात्रों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वीकार कर लिया है। एचपीयू और आईआई एचएस ही अब मिशन के यंग प्रोफेशन प्रदान करने के लिए जल्द समझौता साइन करेगा।

25 हजार से अधिक ही होगा यंग प्रोफेशनल का मानदेय

Jobs for MBA Rural Development Students in Himachal.
ये हैं एनआरएलएम में यंग प्रोफेशन की शर्तें
नेशनल ग्रामीण आजीविका मिशन में पीजी डिग्री और डिप्लोमा इन ग्रामीण विकास, कृषि और बागवानी, 30 वर्ष से कम आयु का होना जरूरी है। वहीं, इसमें फील्ड में खास तौर पर टीम के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम होना आदि इसके लिए अनिवार्य योग्यता है।

एचपीयू के आईआईएचएस से एमबीए ग्रामीण विकास डिग्री लेने के बाद एसआरएलएम में यंग प्रोफेशन के रूप में चयनित होने वाले छात्रों को न्यूनतम 25000 बेसिक पे के अलावा मासिक 2000 कम्युनिकेशन भत्ता, छह सौ रुपये डेली अलाउंस, रात्रि ठहराव पर अधिकतम 2500 रुपये तक होटल और रात्रि को गेस्ट हाउस का भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed