फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job placement test and interview in Nalagarh and dharamshala

8वीं से बीएससी पास युवाओं को नौकरी का मौका, करें आवेदन

Thu, 04 Jul 2019 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Job placement test and interview in Nalagarh and dharamshala
सांकेतिक तस्वीर

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में आठवीं से बीएससी पास बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। मैसर्ज लिगेसी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बद्दी (सोलन) नौ जुलाई को साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार के माध्यम से कंपनी विभिन्न पदों पर 87 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगी। कंपनी वर्कमैन के 50 पद भरेगी। इसमें 8वीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले 18 से 35 वर्ष के युवक भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा आईटीआई पास होल्डर इलेक्ट्रिशियन और फिटर के 12 पद भरे जाएंगे। बीएससी/एमएससी शैक्षणिक योग्यता के 10 बेरोजगार युवाओं को कंपनी नौकरी देगी। इसके लिए आयुसीमा 22 से 30 वर्ष, जबकि बीएसीसी/बीए/एमए के 15 पद भरे जाएंगे। इसमें भी 22 से 30 आयु वर्ग के बेरोजगार साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 7000 से 10000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा रमेश कटोच ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक दस्तावेज, बायोडाटा, रोजगार पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सभी मूल दस्तावेजों की दो प्रतियों सहित नौ जुलाई को सुबह दस बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01795-247232 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ आईटीआई में 200 को मिलेगा रोजगार

आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा है। नामी कंपनी हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड हरिद्वार 10 जुलाई को मॉडल आईटीआई नालागढ़ में कैंपस इंटरव्यू लेगी। कंपनी करीब 200 पदों के लिए भर्ती करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने फिटर, वेल्डर, मोटर मेकेनिक, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर, टर्नर में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) 2016, 2017, 2018 में  की है और जिन अभ्यर्थियों ने 2019 में आईटीआई पास करनी है, वह कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को कंपनी 14500 रुपये ग्रॉस सैलरी देगी।

ईएसआई, कैंटीन, यूनिफॉर्म/शूज, मेडिकल/ग्रुप बीमा लाभ भी दिया जाएगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाएं। इसमें मैट्रिक का सर्टिफिकेट और अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड लाना न भूलें। प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान में समय समय पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed