युवाओं के पास निजी कंपनी में नौकरी का मौका, हर महीने मिलेगा इतना वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्लेसमेंट ड्राइव करवाएगी। प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, वेल्डर, पेंटर, टर्नर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेस ऑपरेटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मेकेनिक, सीओई (ऑटो मोबाइल) तथा डीजल मेकेनिक ट्रेडों में सत्र 2015-16 और 2017-18 में पास आउट और जुलाई 2019 की अखिल भारतीय परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
प्रथम चरण में कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से हर महीने 17,500 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र, मैट्रिक, आईटीआई की अंक तालिका, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र की छाया प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।