{"_id":"5f5f8fbf8ebc3e566b254235","slug":"job-opportunity-in-private-company-500-posts-to-be-filled-in-employment-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी में नौकरी का मौका, रोजगार मेले में भरे जाएंगे 500 पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निजी कंपनी में नौकरी का मौका, रोजगार मेले में भरे जाएंगे 500 पद
Mon, 14 Sep 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
रोजगार का मौका
- फोटो : अमर उजाला
10वीं पास और आईटीआई पासआउट प्रशिक्षुओं को निजी कंपनी में रोजगार का मौका है। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बनीखेत में सुजुकी मोटर कंपनी गुजरात की ओर से 18 सितंबर को रोजगार मेला करवाया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन हन्सालपुर के लिए 500 युवाओं को चयनित करेगी। रोजगार मेले में दसवीं में 50 प्रतिशत अंक और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। प्रिंसिपल परवेज अली बट्ट ने बताया कि 18 सितंबर को संस्थान में होने वाले रोजगार मेले में 18 से 22 वर्षीय युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा फिटर, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, पेंटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशयन, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर सीओई (ओटो मोबाइल) व्यवसायों में वर्ष 2015, 16, 17, 18, 19 के पास हुए छात्र व 2020 के अपीयरिंग एनसीवीटी या एससीवीटी के प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। रोजगार मेले में प्रदेश के सरकारी तथा गैर सरकारी आईटीआई से पास व अपीयरिंग युवा भी भाग ले सकते हैं। बताया कि रोजगार मेले में दसवीं, आईटीआई प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड इन सभी की तीन-तीन फोटो कॉपी साथ लानी होगी। प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने बताया कि 18 सितंबर को युवाओं की लिखित परीक्षा होगी और मौखिक साक्षात्कार लिए जाएंगे। युवाओं का अस्थायी आधार पर चयन होगा। युवा रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सुबह नौ बजे संस्थान पहुंचें।
विज्ञापन