गुजरात में नौकरी करने का मौका, वेतन 19400 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई पास युवाओं के लिए निजी कंपनी में नौकरी का मौका है। 22 मार्च को हिमाचल प्रदेश के आईटीआई शाहपुर में सुजुकी मोटर्स कंपनी गुजरात के प्रतिनिधि उम्मीदवारों का चयन करेंगे। आईटीआई पास युवा योग्यता के आधार पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार उत्तीर्ण कर कंपनी में नौकरी पा सकते हैं। सुबह नौ बजे लिखित परीक्षा होगी। इसमें चयनित युवाओं का इंटरव्यू इसी दिन दोपहर बाद होगा। इंटरव्यू में 18 से 23 वर्ष की आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं। इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर-जनरल, टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ, एमएमबी, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक और ऑटोमोबाइल-सीओई आदि व्यवसायों में एक या दो वर्षीय कोर्स करने वाले युवा कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
मैट्रिक की परीक्षा 50 फीसदी अंकों के साथ रेगुलर और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 19400 रुपये मासिक सैलरी के अलावा अन्य सभी सुविधाएं देगी। कैंपस इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को 10वीं और आईटीआई का पास का प्रमाण पत्र (3 सेट), बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली बोनोफाइड, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली कंपनियों के अनुभव प्रमाण पत्र लाने होंगे।