{"_id":"5dc54eb88ebc3e5b4a30b939","slug":"job-opportunity-for-youths-of-himachal-one-thousand-posts-will-be-filled-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां भरे जाएंगे एक हजार पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां भरे जाएंगे एक हजार पद
Fri, 08 Nov 2019 04:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजकीय महाविद्यालय चंबा में 15 नवंबर को रोजगार मेले में एक हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। मेले में पांचवीं से लेकर स्नात्तक पास युवाओं को नौकरी दी जाएगी। निजी कंपनी ने हिमाचल के बेरोजगारों के लिए रोजगार के लिए द्वार खोल दिए हैं। चंबा कॉलेज में 15 नवंबर को साक्षात्का लिए जाएंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेले में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई पास, डिप्लोमा, बीटेक (मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल), बीएसई, एमएससी, (केमिस्ट्री, माइक्रोबॉयोलॉजी), ड्राइवर (एलएमवी, एचएमवी) और सामान्य स्नातक (महिला और पुरुष) रोजगार मेले में भाग ले सकते है।
विज्ञापन
इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक आवेदकों को मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन