{"_id":"5ba4df6f867a557f6b0b8aae","slug":"job-opportunity-for-youths-in-multinational-company-at-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 300 पदों के लिए यहां होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 300 पदों के लिए यहां होंगे साक्षात्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
बेरोगजार युवाओं और युवतियों के लिए मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका है। टेली परफॉरमेंस प्राइवेट लिमिटेड मोहाली के लिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 300 पदों पर भर्ती करेगी। 18 से 33 आयु वर्ग के युवा इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल मैन पॉवर एसोसिएट लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार के एमडी अविनाश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेली परफॉरमेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मोहाली के लिए 26 सितंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें जमा दो पास, स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा होल्डर व बी-टेक पास भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। महज साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, फोटो कॉपी, आधार कार्ड, बोनाफाइड और चरित्र प्रमाण पत्र सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। रोजगार के लिए साक्षात्कार में फ्रेशर और अनुभवी दोनों ही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।