{"_id":"5ae7111c4f1c1be2798b703e","slug":"job-offer-to-hpu-shimla-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुभव छात्रों को सालाना लाखों रुपये की जॉब का ऑफर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिना अनुभव छात्रों को सालाना लाखों रुपये की जॉब का ऑफर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 01 May 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (एचपीयूबीएस) के छात्रों को नामी कंपनियां एमबीए की डिग्री पूरी होने से पहले सालाना लाखों की सैलरी की जॉब ऑफर कर रही है। ऑनलाइन चयन प्रक्रिया अपनाकर ज्वाइन करने का न्योता भी दे रही हैं।
विज्ञापन
बिना किसी अनुभव विवि के दो छात्रों को नामी कंपनियों ने साढ़े पांच लाख तक सालाना वेतन के पैकेज ऑफर किए हैं। संस्थान के पंद्रह ऐसे छात्र हैं, जिन्हें निजी क्षेत्र की कंपनियों ने जॉब ऑफर की है। छात्र आयुष कुमार को आदित्य बिरला कैपिटल ने 5.52 लाख सालाना पैकेज ऑफर किया है।
विज्ञापन
प्रणव शर्मा को अनसाल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम ने 5.40 लाख का ऑफर दिया है। सचिन नेगी को डेकेथेलान कंपनी ने चार लाख तो सुदिप्त उपाध्याय को चंडीगढ़ एंजल्स नेटवर्क को तीन लाख का जॉब ऑफर मिला है। संस्थान के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि संस्थान के छात्रों को बिना अनुभव आकर्षक जॉब ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि संस्थान के छात्र नितीश कुमार को 2.52 लाख सालाना, अमन शर्मा मोनिका शर्मा और कामना सिंह दीक्षा गुप्ता, मधु ठाकुर, स्वाति, और हिमेश ठाकुर को 2.40 लाख सालाना, आंकरित बजाज को 2.28, सचिन चोपड़ा को 1.80 लाख, सुनिधि सुमन को 1.75 लाख सालाना पैकेज का ऑफर मिला है।