फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job interview in hamirpur on 25 april 2017

ग्रेजुएट को नौकरी का मौका, हमीरपुर में साक्षात्कार इस दिन

Sun, 23 Apr 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
job interview in hamirpur on 25 april 2017

जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में ट्रेनी के 30 पदों के लिए 25 अप्रैल को साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। ग्लेशियल एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड मनाली कंपनी ये साक्षात्कार लेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आकर इन पदों के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी कला संकाय में ग्रेजुएट होना चाहिए। 

विज्ञापन


ग्रेजुएट महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी के दौरान योग्यता अनुसार 6500 से नौ हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार देने के लिए अभ्यर्थी के पास समस्त दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी वीपी राणा का कहना है कि ग्लेशियल एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड मनाली कंपनी ट्रेनी के 30 पदों के लिए 25 अप्रैल को साक्षात्कार ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 100 पदों के लिए प्लेसमेंट कल
सुंदरनगर (मंडी)।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में 24 अप्रैल को बद्दी की नामी कंपनी माइक्रो टर्नर कैंपस प्लेसमैंट के लिए आ रही है। कंपनी 100 पदों के लिए इंटरव्यू लेगी। संस्थान के प्राचार्य ई. आरके शर्मा ने बताया कि कैंपस सेलेक्शन प्रक्रिया में मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के वर्ष 2016 के पासआउट एवं वर्ष 2017 के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रों के लगभग 100 पदों को भरा जाना है।

मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 2016 के पासआउट एवं वर्ष 2017 के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रों, जिनके सभी सेमेस्टर उत्तीर्ण हैं, वे सोमवार को अपने बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्रों और तीन रंगीन फोटो के साथ चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 


चयनित छात्रों को कंपनी के अधिकारियों द्वारा डिप्लोमा ट्रेनी के पद पर रखा जाएगा और उन्हें 95 सौ रुपये प्रतिमाह सीटीसी के हिसाब से स्टाइपंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed