{"_id":"5aaa70334f1c1baa758b5963","slug":"job-fair-will-organize-at-nalagarh-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहा लगेगा रोजगार मेला, 20 नामी कंपनियां देंगी नौकरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यहा लगेगा रोजगार मेला, 20 नामी कंपनियां देंगी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्रशिक्षित डिप्लोमा धारकों और बिना डिप्लोमा वाले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में 20 और 21 मार्च को दो दिवसीय रोजगार मेला होगा।
विज्ञापन
इसमें नामी कंपनियां युवाओं को नौकरी देंगी। तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से होने वाले इस रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर श्यामलाल ने बताया कि रोजगार मेले में देशभर की करीब 20 नामी कंपनियों युवाओं का चयन करेंगी।
विज्ञापन
ये योग्यता रखने वालों को मिलेगी नौकरी
रोजगार मेले में डिप्लोमा, आईटीआई, नॉन आईटीआई, जमा दो, दसवीं और आठवीं पास युवक-युवतियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थी समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।
यह कैंपस इंटरव्यू संस्थान में सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य चमन लाल तंवर ने बताया कि इतने बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन इस संस्थान में पहली बार किया जा रहा है। इसमें नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी।