फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair will organise at dadasiba kangra himachal

यहां लगेगा रोजगार मेला, मिलेगा पांच लाख रुपये तक का सालाना पैकेज

Sun, 08 Apr 2018 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 08 Apr 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
job fair will organise at dadasiba kangra himachal

पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देने के लिए देश-विदेश की नामी कंपनियां डाडासीबा पहुंच रही हैं। करीब 54 कंपनियों के प्रतिनिधि 150 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। 

विज्ञापन


इस रोजगार मेले में तकरीबन 2500 बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका है। इसमें हर शैक्षणिक योग्यता वाले प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित युवाओं के लिए मौका है। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


मेले में एक लाख से 4 लाख 80 हजार के सालाना पैकेज मिलेगा। इस रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई के विभिन्न ट्रेड, डिप्लोमा होल्डर, बीए, बीएससी, एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक, डी फार्मा, बी फार्मा, एम फार्मा के अलावा सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां देगी रोजगार

job fair will organise at dadasiba kangra himachal

खास यह है कि विदेश में नौकरी के लिए भी 60 पद भरे जाएंगे, जिसमें 30 पद  सिक्योरिटी गार्ड के हैं। रोजगार मेले में अमेजॉन, कैडिला हेल्थकेयर, डॉ रेड्डी लैब, मेडिफोर्स हेल्थ केयर, औरो टेक्सटाइल, जुपिटर इंटरनेशनल, ल्यूमिनस, हैवेल्स और महावीर स्पिनिंग मिल जैसी कंपनियां भाग ले रही हैं।

उम्मीदवार आठ अप्रैल को डाडासीबा रैली मैदान में प्रात: 9:00 बजे अपने मूल दस्तावेज व उनकी फोटो कॉपी, रोजगार पहचान पत्र तथा पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed