{"_id":"5cc2f319bdec22141454a679","slug":"job-fair-will-be-organized-in-nagrota-bagwan-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला
Fri, 26 Apr 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनबो आईटीआई नगरोटा बगवां में एक मई को निजी कंपनी रोजगार मेला लगाएगी। आईटीआई पास युवाओं को इसमें रोजगार दिया जाएगा। कंपनी फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, पेंटर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक और मेकेनिकल व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षु साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
संस्थान के प्रधानाचार्य भगवंत सिंह ने बताया कि साल 2017 और 2018 में पास आउट हुए प्रशिक्षु साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 2019 में पास आउट होने वाले प्रशिक्षु भी साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी 14000 रुपये मासिक वेतन देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सुबह साढ़े नौ बजे तक आईटीआई पहुंचना होगा।
विज्ञापन