{"_id":"5d3af0ba8ebc3e6cb8325288","slug":"job-fair-will-be-organized-in-iti-pragpur-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का मौका, 30 पदों को भरने के लिए यहां लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौकरी का मौका, 30 पदों को भरने के लिए यहां लगेगा रोजगार मेला
Fri, 26 Jul 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
मॉडर्न आईटीआई परागपुर में राजस्थान नीमराणा की ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटर कॉरपोरेशन लिमिटेड 30 जुलाई को रोजगार मेला लगाएगी। इसमें आईटीआई के 2017 और 2018 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, ऑटोमोबाइल, डीजल मेकेनिक, इंस्ट्रमेंट मेकेनिक, वायरमैन, पेंटर, कोपा, आरएसी, मशीनिस्ट और वेल्डर इत्यादि (एनसीवीटी या एससीवीटी) ट्रेडों में पास हो चुके और जुलाई 2019 में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले आईटीआई प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी में चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित सुबह 8:30 बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में पहुंच जाएं। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।
विज्ञापन