फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair will be organized in iti pragpur kangra himachal

नौकरी का मौका, 30 पदों को भरने के लिए यहां लगेगा रोजगार मेला

Fri, 26 Jul 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
job fair will be organized in iti pragpur kangra himachal

मॉडर्न आईटीआई परागपुर में राजस्थान नीमराणा की ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटर कॉरपोरेशन लिमिटेड 30 जुलाई को रोजगार मेला लगाएगी। इसमें आईटीआई के 2017 और 2018 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, ऑटोमोबाइल, डीजल मेकेनिक, इंस्ट्रमेंट मेकेनिक, वायरमैन, पेंटर, कोपा, आरएसी, मशीनिस्ट और वेल्डर  इत्यादि (एनसीवीटी या एससीवीटी) ट्रेडों  में पास हो चुके और जुलाई 2019 में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले आईटीआई प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


कंपनी में चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित सुबह 8:30 बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में पहुंच जाएं। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed