फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair will be organized for recruitment of 1670 posts at nahan

यहां 1670 पदों के लिए होगी भर्ती, 40 कंपनियां देगी नौकरी

Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
 job fair will be organized for recruitment of 1670 posts at nahan

बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। 1670 पदों के लिए भर्ती होने वाली है। ऐतिहासिक चौगान मैदान में शनिवार को श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। इस दौरान 40 उद्योगों में विभिन्न पदों पर 1670 बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र में बेरोजगार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कई नामी गिरामी कंपनियां अपने उद्योगों में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान करेंगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वह अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र भी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 बजे से ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कंपनियों की ओर से उनके प्रतिनिधि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेने के बाद मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी जारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed