{"_id":"5c051211bdec22413f5d9f8d","slug":"job-fair-will-be-organized-at-pragpur-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 03 Dec 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 7 दिसंबर को भिवाड़ी, राजस्थान की कंपनी श्रीराम पिस्टन कैंपस साक्षात्कार लेगी। इस दौरान फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, ऑटोमोबाइल और फॉउंडरी मैन ट्रेडों से पासआउट प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 10वीं, 12वीं पास भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उसका कद कम से कम पांच फीट तीन इंच और न्यूनतम भार 50 किलोग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन
बेरोजगारों का चयन कंपनी रोल पर होगा। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ज्वाइनिंग लेटर मौके पर ही दिए जाएंगे। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।
विज्ञापन