स्नातक से लेकर एमबीए तक को नौकरी का मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों के पास नामी कंपनियों में नौकरी का मौका है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह के मैदान में 11 नवंबर को लगने वाले रोजगार मेले में कई युवाओं को रोजगार की आस जगी है। यहां बीटेक, एमबीए से लेकर ग्रेजुएशन तक पढ़े युवाओं को नौकरी मिलेगी।
सुलह विस क्षेत्र समेत दूसरी जगहों के युवाओं को इस मेले में रोजगार मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि यह मेला अब तक का सबसे बड़े स्तर का रोजगार मेला होगा। इसमें करीब डेढ़ हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
हालांकि, कंपनियों के मानदंड और उसकी योग्यता पूरा करने वाले युवाओं को ही रोजगार मिलेगा। मेले में सुलह विस क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। उधर, सुलह के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि बड़े स्तर पर लगने वाला यह सुलह में पहला रोजगार मेला होगा।
ये कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार
उपरोजगार कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि मेले में डॉ. रेड्डी, जॉनसन एंड जॉनसन, हेवल्स, क्रिमिका बिस्कुट, सू इंडस्ट्री, फोरमा कंपनी, वेब कूरियर लिमिटेड कंपनियों समेत कई कंपनियां भाग लेंगी।
यह होगी शैक्षणिक योग्यता
मेले में बीटेक, (आईटी), बीसीए, एमबीए, एमसीए, बी फार्मा, डी फार्मा, आईटीआई आल ट्रेड्स, जमा दो, बीए, बीएससी और बीकॉम के युवा भाग ले सकते हैं।