फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair to fill up of 840 various posts in private company

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 840 पदों के लिए यहां होगी भर्ती

Wed, 16 May 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 16 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
job fair to fill up of 840 various posts in private company

बेराजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। रोजगार मेले में करीब 840 युवाओं को नौकरी मिलेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 19 मई को रोजगार मेला होगा। 

विज्ञापन


इसमें ऊना और राजस्थान की दो कंपनियां दसवीं पास अभ्यर्थियों से लेकर डिप्लोमा होल्डरों के 120 पद भरेंगी। आईटीआई चंबा में होने वाले रोजगार मेले में प्रदेश भर के युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


 कंपनियां विभिन्न प्रकार की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेतनमान देंगी। जिले में बेरोजगारों का आंकड़ा 65 हजार से अधिक हो चुका है। जिले में कोई उद्योग और कारखाना न होना
विज्ञापन
विज्ञापन


भी बेरोजगारों की फौज बढ़ने का एक मुख्य कारण है। आईटीआई चंबा में 19 मई को होने वाले रोजगार मेले में कंपनियां 150 पद ऊना तथा 70 पद राजस्थान के लिए भरेंगी। 

ये योग्यता रखने वाले होंगे आवेदन के पात्र, वेतन भी मिलेगा शानदार

job fair to fill up of 840 various posts in private company

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो, आईटीआई पास आउट, डिप्लोमा इन मेकेनिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल निर्धारित की गई है। इस दौरान अभ्यर्थियों को बायो डाटा, दसवीं, जमा दो का

प्रमाण पत्र, आईटीआई डिप्लोमा प्रमाण पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की प्रतिलिपि लानी होगी। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि 19 मई को रोजगार मेला होगा। 

ऊना की कंपनी पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा होल्डर को 7800 रुपये, आईटीआई होल्डर को 7400, जमा दो पासआउट को 7000 रुपये के अलावा यातायात सुविधा, निशुल्क ड्रेस, जूते और कैंटीन सुविधा देगी। 18 से 25 आयु के युवा ही रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

राजस्थान की कंपनी दसवीं, जमा दो पास आउट युवाओं को 8500 रुपये, आईटीआई होल्डर को 9000, पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा धारक को 9500 रुपये वेतनमान देगी। रोजगार मेले में 18 से 27 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 

मारुति सुजुकी 500 युवाओं को देगी रोजगार       Maruti Suzuki

job fair to fill up of 840 various posts in private company

नौकरी की आस में घर में बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। नामी कंपनी मारुति सुजुकी 500 युवाओं को रोजगार देगी। इसको लेकर 25 मई को बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ (बनीखेत) में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिन युवाओं ने दसवीं के बाद के बाद फिटर, वेल्डर, पेंटर, आटोमोबाइल, टर्नर मोटर मेकेनिक, व्हीकल डीजल मेकेनिक सहित विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा एवं डिग्री हासिल की है, वह साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

छह माह का डिप्लोमा करने वाले युवा साक्षात्कार में भाग नहीं ले सकेंगे। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। 

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा शानदार वेतन

job fair to fill up of 840 various posts in private company

साक्षात्कार में चयन होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 20 हजार 858 रुपए सैलरी के साथ बोनस और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। साक्षात्कार में सरकारी एवं मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संस्थानों से डिग्री प्राप्त करने वाले युवा भी भाग ले सकेंगे।

साक्षात्कार सुबह नौ बजे शुरू होगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा अपने साथ सभी प्रमाण पत्रों के साथ आधार एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। बट्ट आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से गुरुग्राम में नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed