{"_id":"5cd128bfbdec22071b38964e","slug":"job-fair-is-organizing-in-iti-shahpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां शुरू हुआ रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां शुरू हुआ रोजगार मेला
Tue, 07 May 2019 12:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले के आईटीआई शाहपुर में सात और आठ मई को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान गुड़गांव की एक कंपनी युवाओं को रोजगार देगी। पहले लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
18 से 25 साल के युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिकल, फिटर व्यवसायों में 2014, 2015, 2016, 2017 और 2018 से पास आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित आईटीआई युवाओं को कंपनी प्रशिक्षुओं को 12,000 रुपये महीने का वेतनमान देगी। सब्सिडाइज कैंटीन सुविधा और महीने की एक छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी प्राइवेट और औद्योगिक संस्थान से पास आउट हुआ होना चाहिए। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि कंपनी युवाओं को एक साल तक ट्रेनिंग देगी और उसके बाद इन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर नियमित किया जाएगा।