फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job fair in Una himachal pradesh 515 candidates get job

रोजगार मेले में 515 युवाओं को मिली नौकरी, 40 से अधिक कंपनियां पहुंचीं

Mon, 18 Feb 2019 10:38 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थानाकलां (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थानाकलां (ऊना) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Job fair in Una himachal pradesh 515 candidates get job

ऊना जिले के थानाकलां में रोजगार मेले में 515 युवाओं को नौकरी मिली। 2500 पद भरने के लिए 40 से अधिक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेने पहुंची थीं। रोजगार मेला रविवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानाकलां परिसर में हुआ। इसमें भाग्य आजमाने के लिए दो हजार से अधिक युवा पहुंचे थे। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल में लगभग 90 हजार करोड़ का निवेश लेकर आएगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर इन्वेस्टर मीट और रोड शो किए गए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रोजगार मेला लगाने के लिए रोजगार विभाग के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इसके माध्यम से 40 से अधिक कंपनियों के माध्यम से लगभग 515 युवाओं को रोजगार मिला है। गत वर्ष प्रदेश में 6 रोजगार मेलों तथा 194 कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से पांच हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। रोजगार मेले में वर्धमान, ल्यूमिनस पावर, लिवगार्ड बैटरी, प्रितिका ऑटोकॉस्ट, जिंदल कोटेक्स, न्यासा, लोविन केयर, कॉपमेड, प्रोक्टर एंड गैंबल जैसी 40 से अधिक नामी कंपनियों ने भाग लिया। 


इस दौरान प्रेम सिंह चंबियाल, राजेंद्र गौतम, रमन शर्मा, शमशेर सिंह, सोनू गोयल, देवेंद्र चौहान, योगराज भारद्वाज, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, दीपक शारदा, राम सिंह, कमल सिंह, सुरेंद्र हटली,  संजीवन, रणवीर सिंह, नवीन कुमार, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed