फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair in Palampur for 180 posts of helper

युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार, 180 पदों पर भर्ती

Thu, 16 Mar 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 16 Mar 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
job fair in Palampur for 180 posts of helper

बेरोजगार युवाओं के लिए 18 मार्च को पालमपुर उप रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। इसमें हेल्पर और अन्य ट्रेडों के करीब 180 पद भरे जाएंगे। उप रोजगार कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि 18 मार्च को निजी कंपनी में हेल्पर मशीन ऑपरेटर, रबर मोलडिंग और ग्राइंडर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


ये साक्षात्कार मेसर्ज एमके ऑटो क्लच कंपनी, खैरी काला अंब, जिला सिरमौर की ओर से सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। हेल्पर के 100 पदों के लिए 20 से 25 वर्ष आयु के उम्मीदवार, जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास हो, भाग ले सकेंगे। 

विज्ञापन

ये रहेगा वेतनमान

job fair in Palampur for 180 posts of helper

चयनित उम्मीदवारों को 6000 रुपये प्रतिमाह, मशीन ऑपरेटर, रबर मोलडिंग के 50 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई रबर मोलडिंग में अथवा आठवीं, दसवीं और रबर मोलडिंग में दो वर्ष का अनुभव तथा मशीन ऑपरेटर, ग्राइंडिंग के 20 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई ग्राइंडर में अथवा आठवीं, दसवीं और रबर मोलडिंग में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 

बताया कि इन पदों के लिए 20 से 35 वर्ष आयु के उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को 6500 से 7500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने वाले उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और बोनाफॉइड प्रमाण पत्र समेत साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed