फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JOB fair in ITI Solan

1200 युवाओं को नौकरी देंगी नामी कंपनियां, इस दिन जॉब फेयर

Sun, 25 Mar 2018 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 25 Mar 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
JOB fair in ITI Solan

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय मेगा रोजगार मेला होगा। संस्थान के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि मेगा रोजगार मेला प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय के सहयोग से लगाया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें लगभग 1200 प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले में देश-विदेश तथा प्रदेश की नामी कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेंगी।

रोजगार प्रदाता कंपनियां आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलैक्ट्रीशियन, मोटर मेकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, स्विंग टेक्नालॉजी, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, कोपा तथा अन्य इंजीनियरिंग ट्रेड में आईटीआई पास युवाओं का चयन करेंगी।

विज्ञापन

ये दस्तावेज लाएं साथ

JOB fair in ITI Solan

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण तथा मेकेनिकल, इलैक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, मेंक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स के डिप्लोमा होल्डर भाग ले सकते हैं।

इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य ने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च को आईटीआई सोलन में सुबह 9.00 बजे पहुंचे। 

इच्छुक उम्मीदवार सभी दस्तावेजों और दो पासपोर्ट आकार फोटो, आधार कार्ड, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र सहित भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार अपना पंजीकरण 26 मार्च को भी करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed