फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair in ITI Mandi Himachal Pradesh

युवाओं के लिए टाटा मोटर्स में नौकरी का सुनहरा मौका

Tue, 17 Apr 2018 07:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Tue, 17 Apr 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
job fair in ITI Mandi Himachal Pradesh

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। हल्के और भारी वाहन बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड आईटीआई मंडी में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इस दौरान कंपनी विभिन्न ट्रेडों के 400 पद भरेगी।

विज्ञापन


कंपनी 19 और 20 अप्रैल को आईटीआई मंडी में पासआउट युवाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगी। साक्षात्कार में मंडी जिले सहित प्रदेश भर के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित विद्यार्थियों को डेढ़ साल तक प्रशिक्षण के तौर पर रोजगार देगी। इस दौरान कंपनी एक साल तक 11 हजार रुपये प्रतिमाह और आगामी 6 महीनों में14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के बाद कंपनी दोबारा इनके साक्षात्कार लेगी और परफार्मेंस के आधार पर रोजगार देगी। इस दौरान युवाओं को प्रशिक्षण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। युवाओं के लिए निर्धारित आयु 18 से 28 वर्ष रखी गई है।  


इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 
आईटीआईआई में इलैक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक, पेंटर, टर्नर, बेल्डर, क्रिटिंग बेल्डर, स्ट्रक्चर बेल्डर, डीजल मेकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटर और पावर डिस्ट्रिब्यूशन में पासआउट युवाओं के साक्षात्कार लेगी।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि रोजगार के लिए युवा 19 अप्रैल को सभी दस्तावेजों सहित आईटीआई कैंपस मंडी में उपस्थिति दर्ज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed